प्रेम-प्रसंग में खूनी वारदात! भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली, फिर ....

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Mar, 2026 07:17 PM

bloody incident in a love affair brother shoots sister s lover then

जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव में मंगलवार सुबह ऑनर किलिंग की कोशिश और हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना...

मथुरा: जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव में मंगलवार सुबह ऑनर किलिंग की कोशिश और हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सदमे में आई किशोरी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादीशुदा युवक का नाबालिग चल रहा था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के मुताबिक सुहागपुर गांव निवासी 29 वर्षीय अर्जुन, जो शादीशुदा था, का गांव की ही एक नाबालिग किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस संबंध की जानकारी किशोरी के भाई भोला को हुई तो वह आगबबूला हो गया और उसने अर्जुन को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

आरोपी भाई ने प्रेमी के सीने में मारी गोली  
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अर्जुन गांव के मंदिर के पास अपने कुछ साथियों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान भोला वहां पहुंचा और बातचीत के बहाने अर्जुन को पास ही स्थित पथवारी मंदिर की ओर ले गया। वहां पहुंचते ही उसने तमंचे से अर्जुन के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही अर्जुन जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गया।

 प्रेमी की मौत पर प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम 
घटना की सूचना मिलने पर परिजन अर्जुन को तुरंत सीएचसी नौहझील लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही प्रेमिका किशोरी ने भी घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे समय रहते नीचे उतार लिया और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पहले मथुरा और बाद में आगरा रेफर कर दिया गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए नौहझील, सुरीर, मांट और शेरगढ़ थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!