Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Feb, 2026 10:30 AM

Lucknow News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सोमवार को संजय दत्त ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात की एक बेहद खास...
Lucknow News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सोमवार को संजय दत्त ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात की एक बेहद खास तस्वीर अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
मुलाकात के बाद बोले संजय दत्त- 'मेरा सौभाग्य'
इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए संजय दत्त ने सीएम योगी के साथ अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने लिखा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का अवसर मिला। उनके साथ हुई बातचीत और शुभकामनाओं के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूँ। यह एक सुखद अनुभव रहा। तस्वीर में दोनों ही दिग्गज मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।
लखनऊ की सड़कों पर गूंजे जय श्री राम के नारे
बता दें कि संजय दत्त पिछले हफ्ते विधायक राजेश्वर सिंह के निमंत्रण पर लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने यहां 'जीरो नेट 2040' (पर्यावरण अभियान) के समर्थन में एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो के दौरान लखनऊ की जनता ने उन पर फूलों की बारिश की और जय श्री राम के नारों से उनका स्वागत किया। इस दौरान संजय दत्त ने युवाओं से पर्यावरण बचाने की अपील भी की।
आने वाली हैं धमाकेदार फिल्में
संजय दत्त के फिल्मी करियर की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए थे। आने वाले समय में वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं, जिनमें शामिल हैं धुरंधर 2, द गुड महाराजा और केडी: द डेविल।
बॉलीवुड का योगी प्रेम
गौरतलब है कि संजय दत्त से पहले अभिनेता गोविंदा ने भी लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जहां उन्हें सम्मानित भी किया गया था। सीएम योगी और फिल्मी सितारों की इन मुलाकातों को यूपी में फिल्म सिटी और कला को मिल रहे प्रोत्साहन से जोड़कर देखा जा रहा है।