यूक्रेन से लौटे छात्रों से CM योगी ने की मुलाकात, कहा- संकट में साथ खड़ी है सरकार
Edited By Ramkesh,Updated: 06 Mar, 2022 02:46 PM

ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत यूक्रेन से लौटे 50 छात्रों से सीएम योगी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वहां पर बिगड़े हालत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से यूक्रेन में फंसे छात्रों को सकुशल वतन वापसी में सफलता...
लखनऊ: ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत यूक्रेन से लौटे 50 छात्रों से सीएम योगी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वहां पर बिगड़े हालत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से यूक्रेन में फंसे छात्रों को सकुशल वतन वापसी में सफलता मिली है। सीएम ने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी देश वासियों की सकुशल वापसी हेतु केंद्र व प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे। छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री को संकटग्रस्त यूक्रेन के हालात पर अपने अनुभव साझा किये और केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं को यूक्रेन से सकुशल प्रदेश वापस लाया जा सका है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार यूक्रेन में फंसे अपने एक एक नागरिक की सकुशल स्वदेश वापसी के लिये प्रतिबद्ध है। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 13 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा सका है जिनमें उत्तर प्रदेश के करीब 1400 छात्र छात्राएं शामिल है। मुख्यमंत्री से आज मिलने वाले छात्र छात्राओं में लखनऊ के अलावा गोरखपुर और कानपुर के विद्यार्थी भी शामिल थे।
Related Story

Vrindavan News: पानी के टैंक की बदबू दूर करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौ/त, CM योगी ने लिया...

'चिंता मत करिए, सरकार दिलाएगी न्याय'... जनता दर्शन में सख्त दिखे CM Yogi, अफसरों को दिए कड़े...

अब पर्चे पर हिंदी में लिखी जाएंगी दवाओं की डिटेल, मरीजों की सुविधा के लिए डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की...

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए हर राज्य, जिले और गांव को प्रयास करना होगा : योगी

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: लखनऊ से लौट रहे 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौ/त, कार के उड़े परखच्चे

सिरफिरे की घटिया करतूत: BA छात्रा की फर्जी ID बना वायरल की तस्वीरें, कॉलेज जाना बंद

गैंगरे/प का आरोप, फ्री फायर और कं/डोम... BA छात्रा सु/साइड केस में पुलिस जांच के बाद बड़ा मोड़

स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 6 छात्र घायल

UP राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव: CM yogi की मौजूदगी में 8 दिग्गजों का नामांकन, 9वें पर...

59 साल की उम्र में मिली मंजिल, 27 वर्षों के संघर्ष के बाद सरकारी शिक्षक बने विजय कुमार शर्मा