कल सुबह संभल हिंसा के पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी, इमरान मसूद ने दी जानकारी, महासचिव प्रियंका पहले ही कर चुकी हैं बात

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Dec, 2024 07:22 PM

rahul gandhi will go to sambhal tomorrow morning

संभल में हुई हिंसा के बाद से राज्य की राजनीति और गरमा गई है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिसा तो जारी ही था। अब पीड़ित परिवारों से मिलने की कवायद में सभी राजनीतिक दल लगे हुए हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि...

लखनऊ : संभल में हुई हिंसा के बाद से राज्य की राजनीति और गरमा गई है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिसा तो जारी ही था। अब पीड़ित परिवारों से मिलने की कवायद में सभी राजनीतिक दल लगे हुए हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि मंडल को संभल जाने की अनुमति नहीं दी है। इन सब के बावजूद नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह संभल जाने के लिए तैयार हैं। अपने संभल दौरे के दौरान राहुल गांधी पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। जिसकी जानकारी सांसद इमरान मसूद ने दी है। 

राहुल गांधी को संभल में नहीं मिलेगी एंट्री
हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी को संभल जिले में आने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा लगाए गए प्रतिबंध अभी भी प्रभावी हैं, और उन्हें रोकने के लिए सभी कानूनी उपाय किए जाएंगे।

प्रियंका गांधी ने की पीड़ित परिवारों से बात
खबर यह भी है कि प्रियंका गांधी ने फोन के माध्यम से पीड़ित परिवारों बात की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव की बात फोन पर करवाई थी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार की नाकामी के चलते प्रदेश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। 

हिंसा में पांच की मौत, 20 से अधिक घायल
बता दें कि इस हिंसक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे। शहर में हुए हिंसक प्रदर्शन और आगजनी के बाद यहां सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंत्जाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। फिर भी सुरक्षा लिहाज से डीएम ने 10 दिसंबर तक शहर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक के आदेश दिए हैं। 

संभल हिंसा के बाद लगाए गए थे प्रतिबंध
हिंसा के बाद चार दिनों तक बाजार बंद रहे और इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। कुछ दिनों तक जिले में इंटरनेट की सेवाएं बाधित थीं। जिले में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया था। हालांकि, अब सबकुछ बहाल हो गया है। 

आसपा ने किया विरोध प्रदर्शन 
बताते चलें कि आज यानी मंगलवार को राजधानी लखनऊ में आजाद समाज पार्टी (आसपा) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने संभल में हुई हिंसक घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने संभल हिंसा की न्यायिक जांच कर दोषियों को फांसी की सजा देने की बात कही। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!