बापू भवन में खुद को गोली मारने वाले निजी सचिव विशंभर दयाल की अस्पताल में मौत

Edited By Umakant yadav,Updated: 03 Sep, 2021 06:07 PM

private secretary who shot himself in bapu bhavan dies in hospital

उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग के अपर मुख्‍य सचिव के निजी सचिव विशंभर दयाल की शुक्रवार को यहां डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन से कुछ ही दूरी पर चाक-चौबंद सुरक्षा वाले बापू भवन में विशंभर...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग के अपर मुख्‍य सचिव के निजी सचिव विशंभर दयाल की शुक्रवार को यहां डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन से कुछ ही दूरी पर चाक-चौबंद सुरक्षा वाले बापू भवन में विशंभर दयाल ने सोमवार को कथित रूप से खुद को गोली मार ली थी।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने शुक्रवार को बातचीत में निजी सचिव की मौत की पुष्टि की और कहा कि आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बापू भवन की आठवीं मंजिल पर नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने सोमवार को रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बापू भवन विधान भवन के ठीक सामने स्थित है और इसमें मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तर हैं।

हजरतगंज के अपर पुलिस आयुक्त राघवेंद्र मिश्रा ने बताया, ‘‘मामले की जांच की जा रही है। जिस रिवाल्वर से गोली चली वह लाइसेंसशुदा बताई जाती है। मगर फिर भी उसके विवरण की जांच की जा रही है।'' इस सवाल पर कि इतनी कड़ी सुरक्षा वाली इमारत में दयाल अपने साथ रिवाल्वर कैसे ले जा सका, मिश्रा ने कहा कि इस मामले की भी जांच की जाएगी।

इस सवाल पर कि जन्माष्टमी की छुट्टी होने के बावजूद विशंभर दयाल अपने ऑफिस में क्यों थे, इस पर अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस पहलू को भी जांच के दायरे में लिया जाएगा। उस बीच, नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने कहा था कि वह इस घटना के बारे में जानकर अचंभित हैं। उन्होंने बताया कि दयाल के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!