मां-बाप बने हैवान! 4 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या... मासूम को डंडों से पीटा, सिगरेट से दागा, फिर अंत में दीवार पर सिर पटककर मार डाला

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Mar, 2026 11:47 AM

couple arrested for brutally murdering their child

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक थानाक्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक और उसकी दूसरी पत्नी को अपने चार वर्ष के बेटे की कथित तौर पर बेरहमी से हत्‍या करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक थानाक्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक और उसकी दूसरी पत्नी को अपने चार वर्ष के बेटे की कथित तौर पर बेरहमी से हत्‍या करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दंपति की पहचान भीष्म खरबंदा (35) और उसकी दूसरी पत्नी रागिनी खरबंदा (30) के रूप में हुई जिन्हें पुलिस ने बच्चे की नानी की शिकायत के बाद नेहरू युवा केंद्र के पास गिरफ्तार किया। बच्चे को जन्म देने वाली मां का कुछ साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। 

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब उन्नाव की सुधा कश्यप ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया कि उनके दामाद भीष्म ने 12 मार्च को उन्हें उनके चार वर्षीय नाती अर्णव की मौत के बारे में बताया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुधा ने कहा, ''नाती अर्नव खरबंदा की मृत्यु का समाचार पर हम लोग आनन-फानन में सपरिवार अपने दामाद भीष्म खरबंदा के घर पहुंचे तो देखा कि मेरा नाती अर्नव का शव यहां एक बरामदे में रखा था और उसपर चादर डाला गया था।'' 

सुधा ने शिकायत में कहा,''जब हम लोगों ने चादर हटाकर बच्चे को देखा तो उसके शरीर पर कई जगह पर चोट और घाव के नीले निशान थे, जैसे कि उसे बेरहमी से उसे मारा-पीटा गया हो तथा पैरों पर किसी चीज से जलाया गया है। संपत्ति के लालच में मेरे नाती अर्नव (साढ़े चार) की मेरे दामाद एवं उसकी दूसरी पत्नी ने हत्या कर दी।'' पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां का कुछ साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि भीष्म और रागिनी ने संपत्ति के लालच में चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। अधिकारी के अनुसार पुलिस ने अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई कई चीजें बरामद कीं, जिनमें एक झाड़ू, एक वाइपर, एक रसोई का चाकू, एक स्केल, एक बेल्ट और एक रस्सी शामिल है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दंपति से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!