दलित युवक से मिलने जा रहे थे सपा सांसद, पुलिस ने किया नजरबंद! भारी फोर्स तैनात... सियासत गरमाई

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 May, 2025 08:02 AM

police stopped sp mp ramji lal suman from going to aligarh

Agra News: समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन को पुलिस ने अलीगढ़ जाने से रोक दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उनके घर के बाहर कई थानों के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सपा सांसद सुमन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदेश...

Agra News: समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन को पुलिस ने अलीगढ़ जाने से रोक दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उनके घर के बाहर कई थानों के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सपा सांसद सुमन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के इशारे पर उन्हें उनके ही घर में नजरबंद कर दिया है। सुमन ने आरोप लगाया कि उन्हें अलीगढ़ जाने से रोका गया। पुलिस ने सुमन को नोटिस सौंपकर उन्हें बताया कि उनकी सुरक्षा से जुड़े खतरे की जानकारी उसे मिली है, इसलिए वह उन्हें आगे नहीं जाने दे सकती।

दलित युवक से मिलने निकलते ही सपा सांसद का घेरा गया घर
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सपा सांसद अलीगढ़ में पीटे गए एक दलित युवक से मिलने जा रहे थे। सांसद का घर थाना हरीपर्वत से 500 मीटर की दूरी पर है। उनके घर को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। पुलिसकर्मी सपा सांसद सुमन से मिलने उनके घर पहुंचने वाले लोगों की आवाजाही को रिकॉर्ड कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!