जेल में भावुक हो गई मुस्कान...आंखों में आ गए आंसू, अब जीवन परिवर्तन के लिए पढ़ेगी ये किताब

Edited By Pooja Gill,Updated: 31 Mar, 2025 12:40 PM

muskaan became emotional in jail  tears came in her eyes

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ अपनी पति सौरभ की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद है। आरोपी साहिल और मुस्कान की गतिविधियों के बारे में रोज नई-नई जानकारियां मिल रही है...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ अपनी पति सौरभ की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद है। आरोपी साहिल और मुस्कान की गतिविधियों के बारे में रोज नई-नई जानकारियां मिल रही है। अब जानकारी मिली है कि मुस्कान जेल में भावुक हो गई थी, उसकी आंखों में आंसू आ गए थे और अब वो जिंदगी बदलने के लिए रामायण पढ़ने वाली है। 

दोनों ने स्वेच्छा से ली रामायण
जानकारी के मुताबिक, यह सब तब हुआ, मेरठ के सांसद अरुण गोविल जेल पहुंचे। वह जिला कारागार में रामायण बांटने पहुंचे थे, यहां पर उनकी मुलाकात जेल में बंद आरोपी मुस्कान और साहिल से हुई। उन्होंने मुस्कान और साहिल को भी रामायण दी। सांसद ने कहा कि दोनों ने स्वेच्छा से रामायण ली और कहा कि वो इसे जरूर पढ़ेंगे। 

रामायण पढ़ने से आएगा उनके जीवन में परिवर्तन 
बता दें कि इन दिनों अरुण गोविल ‘घर-घर रामायण’ अभियान चला रहे हैं और इसी कड़ी में मेरठ जेल पहुंचे। वहां उन्होंने लगभग 1500 कैदियों को रामायण वितरित की। इस दौरान जेल परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। महिला और पुरुष बंदियों को चार स्थानों पर रामायण वितरित की गई। सांसद ने बताया कि जिला कारागार में मुस्कान और साहिल ने भी उनसे स्वेच्छा से रामायण ली यह विश्वास जताया कि वे इसे पढ़ेंगे। सांसद ने कहा कि मुस्कान और साहिल पहले नशे की हालत में थे, लेकिन अब उनके व्यवहार में सुधार दिख रहा है. वे सामान्य जीवन की ओर लौटने की कोशिश कर रहे हैं। रामायण पढ़ने से उनके जीवन में परिवर्तन आएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!