Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Jul, 2025 11:19 AM

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग छात्रा को एक युवक ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने बेहोश कर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया...
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग छात्रा को एक युवक ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने बेहोश कर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। शर्म की बात तो ये है कि इस दरिंदगी में पीड़िता की बहन ने उसका साथ दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताई सारी आपबीती
जानकारी के मुताबिक, एक छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में पुलिस को बताया है। थाना दक्षिण क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि मौसी की सहेली का भाई संजय पचौरी वर्ष 2021 में लॉकडाउन के समय घर पर रुका था। आरोपी संजय ने तीन साल तक घर में रहने के बाद पास में ही किराए पर कमरा ले लिया। इसके बाद पीड़िता और उसकी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।
आरोपी ने धमकी देकर किया शारीरिक शोषण
पीड़िता ने बताया कि 15 सितंबर 2024 को युवक ने उसे स्कूल से नाम कटवाने और वीडियो लीक करने के नाम पर ब्लैकमेल किया। इसके बाद वो डर गई और आरोपी के कहने पर उसके घर जाने लगी। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिए। इसमें बहन ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। वो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर के बाद डीआईजी के आदेश पर थाना दक्षिण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद मामले की जांच कर डेरक बाह, जिला आगरा निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की बहन के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।