प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Jun, 2025 11:16 AM

major accident due to lightning in prayagraj

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा सोनबरसा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पर बीती रात आकाशीय बिजली एक घर पर गिरी...

प्रयागराज (सैय्यद आकिब रज़ा): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा सोनबरसा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पर बीती रात आकाशीय बिजली एक घर पर गिरी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बच्चियां शामिल हैं। चारों की जलकर मौत हो गई। 

गहरी नींद में सोया हुआ था परिवार 
जानकारी के मुताबिक, यह दुखद घटना उस समय हुई जब परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उनके घर पर गिरी, जिससे घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि परिवार को संभलने का भी मौका नहीं मिला और वे बुरी तरह झुलस गए।
PunjabKesari
परिवार के जले शवों को पुलिस ने किया बरामद 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद, परिवार के जले हुए शवों को बरामद किया गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मरने वाले में विरेंद्र, पत्नी पार्वती, बेटी राधा और करीश्मा की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!