तेरहवीं संस्कार से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: सड़क हादसे में चार की मौत, CM योगी ने घटना पर जताया दुख

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Feb, 2026 01:28 PM

a family returning from the thirteenth day rituals is struck by grief four peop

तेरहवीं संस्कार से लौट रहे एक परिवार के साथ रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शिवली थाना क्षेत्र में बैरी सवाई के पास एक अनियंत्रित ईको कार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोगों को स्थानीय लोगों की...

कानपुर देहात (प्रांजुल मिश्रा) : तेरहवीं संस्कार से लौट रहे एक परिवार के साथ रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शिवली थाना क्षेत्र में बैरी सवाई के पास एक अनियंत्रित ईको कार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

PunjabKesari

बैरी सवाई के पास हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पानी में उतकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला।

PunjabKesari

चार की दर्दनाक मौत, छह को बचाया गया
हादसे में चार लोगों की जान चली गई। वहीं, कार में सवार छह अन्य लोगों को क्षेत्रीय लोगों की सजगता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी शिवली भेजा गया।

PunjabKesari

अग्निहोत्री परिवार बताया जा रहा पीड़ित
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ परिवार कानपुर के आवास विकास-3, कल्याणपुर क्षेत्र का रहने वाला अग्निहोत्री परिवार है। वे तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानिए घटना पर क्या बोली पुलिस ?
पुलिस ने बताया कि कानपुर नगर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र का निवासी एक परिवार अपने रिश्तेदार के घर गया था जहां से सभी देर शाम वापस लौट रहे थे कि शिवली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव के पास तेज रफ्तार वैन फिसल कर सड़क किनारे तालाब में गिर गयी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और कड़ी मशक्कत के बाद वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल राजकिशोर,उनकी पत्नी स्नेहलता,हिमांशी और शिव के अलावा कृतिका,कान्हा,सुधांशु और वानी को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने राजकिशोर,हिमांशी,स्नेहलता और शिव को मृत घोषित कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!