होली की खुशियां मातम में बदली: भीषण सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, परिवार में मातम

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Mar, 2026 01:40 PM

holi celebrations turn to mourning brother in law and brother in law die in a h

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में होली से एक दिन पहले बड़ी दुखद घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। दरअसल, जिले में ट्रक और इको कार की आमने-सामने टक्कर में जीजा और साले की दर्दनाक मौत हो गई। जहां एक तरफ होली की तैयारी में जुटा था तो...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में होली से एक दिन पहले बड़ी दुखद घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। दरअसल, जिले में ट्रक और इको कार की आमने-सामने टक्कर में जीजा और साले की दर्दनाक मौत हो गई। जहां एक तरफ होली की तैयारी में जुटा था तो वहीं इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर ईंट भट्टे के पास ट्रक और इको कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार चला रहे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार कन्हई लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कन्हई लाल को आनन-फानन में अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीजा-साले की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!