बिजली बिल राहत योजना में ठगी! उपभोक्ता से 15 हजार लेकर किया बड़ा फर्जीवाड़ा, जालसाजी का मामला दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Feb, 2026 03:39 PM

a fraudulent scheme involving electricity bills a consumer was duped of 15 000

बिजली विभाग से अनुबंधित एक जन सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक के खिलाफ एक उपभोक्ता से कथित तौर पर 15,000 रुपये की ठगी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बलिया: बिजली विभाग से अनुबंधित एक जन सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक के खिलाफ एक उपभोक्ता से कथित तौर पर 15,000 रुपये की ठगी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार नगरा थाने में सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता जय प्रकाश यादव की शिकायत पर आरोपी दीपक राव के खिलाफ शुक्रवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के अनुसार लल्लन राजभर नामक उपभोक्ता ने बिजली बिल राहत योजना के तहत 15,000 रुपये जमा कराने के लिए यह राशि राव को सौंपी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि संचालक ने केवल 2,000 रुपये ही जमा किए और शेष रकम हड़प ली। 

पुलिस ने बताया कि राव ने उपभोक्ता को 15,000 रुपये की फर्जी रसीद दे दी। शुक्रवार को जब उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंचा और रसीद प्रस्तुत की, तब कथित जालसाजी का खुलासा हुआ। नगरा थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!