बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मौके पर तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Purnima Singh,Updated: 23 Feb, 2026 03:26 PM

3 students died tragically in a road accident

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की कोतवाली टाण्डा क्षेत्र की चौकी दढ़ियाल से हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों की बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। घायल...

रामपुर (रवि शंकर) : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की कोतवाली टाण्डा क्षेत्र की चौकी दढ़ियाल से हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों की बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। घायल छात्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि थाना टांडा क्षेत्र में परीक्षा देने जा रहे चार छात्र बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे में जान गंवाने वाले छात्र अरुण, विनय और मनु बताए जा रहे हैं। अरुण मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला था और फत्तावाला में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वहीं विनय और मनु दड़ियाल के रहने वाले थे। दोनों पड़ोसी और किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। एक साथ पढ़ाई करने और परीक्षा देने निकले इन दोस्तों की जिंदगी एक ही झटके में खत्म हो गई। वही घायल छात्र का नाम बादल बताया जा रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!