पत्नी की खौफनाक करतूत, घर में आग लगाकर पति को जिंदा जलाया, वारदात से दलहाल इलाका

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Mar, 2026 03:49 PM

wife s horrific act setting fire to the house and burning her husband alive

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मंगलवार को एक महिला ने अपने पति को घर के अंदर बंद कर घर में आग लगा दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपार कोठी टोला पिपरा...

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मंगलवार को एक महिला ने अपने पति को घर के अंदर बंद कर घर में आग लगा दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपार कोठी टोला पिपरा गांव की है। घटना के समय महिला का पति घर के अंदर सो रहा था। 

पुलिस ने बताया कि रामपत अपने घर में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी सुमित्रा ने घर में आग लगा दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गई। आग की चपेट में आने से रामपत की जलकर मौत हो गई। बाद में रामपत का जला हुआ शव घर के भीतर से बरामद किया गया। घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो अंदर रामपत का जला हुआ शव मिला।

ग्रामीणों के मुताबिक रामपत (65) और सुमित्रा (60) के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला पहले भी अपने पति को जान से मारने की कोशिश कर चुकी है। श्यामदेउरवा पुलिस थाने के प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि आरोपी सुमित्रा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी महिला को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!