UP के गाजीपुर में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली राजनीतिक सभा करेंगे J P नड्डा

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 13 Jan, 2023 01:14 PM

j p nadda will hold the first political meeting of his second term

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद J P नड्डा अपने पहले राजनीतिक कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से करेंगे। बता दे कि 16 व 17 जनवरी को दिल्ली में होने वाली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति

गाजीपुर (अश्वनी कुमार सिंह) : भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद J P नड्डा अपने पहले राजनीतिक कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से करेंगे। बता दे कि 16 व 17 जनवरी को दिल्ली में होने वाली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में J P नड्डा का एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

PunjabKesari

16 व 17 जनवरी को होगी BJP  राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 16 व 17 जनवरी को नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा के मुख्यालय में होगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के सभी बड़े नेता व राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे। इसी बैठक में J P नड्डा के लगातार दूसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुहर लगेगी। इसके साथ ही बैठक में 2023 में देश में होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर चर्चा करने के साथ रणनीति बनाई जाएगी।

PunjabKesari

20 जनवरी को होगा पहला राजनीतिक कार्यक्रम  
BJP का लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद J P नड्डा का पहला राजनीतिक कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जिले में हो रहे कार्यक्रम को लेकर एक तरफ जहां जिले के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। वहीं दूसरी तरफ वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए खुद BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस वक्त जिले के दौरे पर है।  

PunjabKesari

कभी खुशी तो कभी गम की स्थिति रही है BJP के लिए गाजीपुर में
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश का गाजीपुर जिला BJP के लिए राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में स्थित यह जिला समाजवादी का गढ़ माना जाता रहा है। 2014 के मोदी लहर में जम्मू-कश्मीर के वर्तमान लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा सांसद चुने गए थे। जिसके बाद उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। जिसके बाद मनोज सिन्हा ने गाजीपुर के विकास के लिए काफी काम किया लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन होने के कारण मनोज सिन्हा चुनाव हार गए। जिसके बाद 2020 में उन्हें जम्मू-कश्मीर का लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) बना कर भेजा गया। ठीक इसी तरह 2017 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में BJP ने यहां के 7 में से 5 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज किया। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ताबड़तोड़ रैलियों के बावजूद भाजपा यहां पर अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी।  

PunjabKesari

2024 का चुनावी शंखनाद करेंगे नड्डा
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष J P नड्डा 20 जनवरी को अपने गाजीपुर के कार्यक्रम से 2024 में देश में होने वाले लोकसभा के आम चुनाव के लिए शंखनाद करेंगे। वहां गाजीपुर में अपने कार्यक्रम के दौरान मोदी योगी के डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ आगामी चुनाव में BJP के उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान करेंगे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!