High alert in UP: खामेनेई की मौत के बाद यूपी के सभी जिलों में हाई अलर्ट, प्रदर्शनों पर पुलिस की पैनी नजर

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Mar, 2026 04:15 PM

high alert in up after khamenei s death

लखनऊ: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अलग-अलग जिलों में हो रहे प्रदर्शन को देखते उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है...

लखनऊ: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अलग-अलग जिलों में हो रहे प्रदर्शन को देखते उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस्राइल के हमले और खाड़ी क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को विशेष सतकर्ता बरतने के निर्देश दिए हैं। 

सीएम योगी ने दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह उच्चस्तरीय बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त एहतियात बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद गृह विभाग की ओर से सभी जिलों को अलर्ट जारी किया गया। लखनऊ समेत कई जिलों में हो रहे प्रदर्शनों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शिया बाहुल्य इलाकों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। 

'माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी'
सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के बीच किसी भी तरह माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिंसक प्रदर्शन या अराजक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!