बरेली में लगी भीषण आग, 25 दुकानों संग करोड़ों का माल जलकर हुआ खाक
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 18 Sep, 2020 08:00 AM

उत्तर प्रदेश के बरेली में कुमार टाकीज के पास बने फर्नीचर मार्किट में आज आग का तांडव देखने को मिला। भयंकर आग लगने की वजह से कई दुकानें जलकर
बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में कुमार टाकीज के पास बने फर्नीचर मार्किट में आज आग का तांडव देखने को मिला। भयंकर आग लगने की वजह से कई दुकानें जलकर राख हो गई हैं। आग को बुझाने के लिए फायर विभाग की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। वहीं पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है की आग शार्ट शर्किट से लगी है।
बता दें कि मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कुमार टाकीज के पास की है, जहां पर फर्नीचर का बड़ा बाजार है। बताया जा रहा है की रात करीब 8 बजे अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई दुकानों को अपने में समा लिया।
मौके पर मौजूद व्यापारी ने बताया की करीब 22 दुकानों और गोदाम में आग लगी है। जिसमें करोड़ों का माल जलकर स्वाहा हो गया है। आग की खबर जैसे ही व्यापारियों को लगी तो वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। क्योंकि जिस जगह आग लगी है वहां पर लोगों के घर भी है जिस वजह से वहां और अधिक दहशत फैल गई।
Related Story

डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कटर से काटकर निकाले गए शव; मची अफरा-तफरी

'20वें फ्लोर पर मची चीख-पुकार'... ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में लगी भीषण आग, खराब फायर सिस्टम देख...

चलती पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, हलक में आई सैकड़ों यात्रियों की जान, लोको पायलट ने लगाया...

पहले सिर मुंडवाया, फिर पहनाई चप्पलों की माला.... पिता-पुत्र की करतूत का VIDEO VIRAL

बरेली से बुलंदशहर तक फैला था खौफ: 8 साल की बच्ची का ह/त्यारा एनकाउंटर में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल

खाकी फिर दागदार: आधी रात ब्यूटीपार्लर संचालिका के घर पहुंचे UP Police के सिपाही... बदसुलूकी के बाद...

अबान की मौत से टूटा अतीक का परिवार, झांसी पहुंचा जुड़वां भाई, सुपुर्द-ए-खाक से पहले की बड़ी मांग

कंडक्टर ने मांगा किराया तो दिखाया खाकी का रोब: दारोगा ने आधा घंटा रोकी बस, चेकिंग के नाम पर काटा...

सावधान! कानपुर में चावल के टुकड़े और केमिकल रंग से बन रही थी नकली हल्दी, 5.86 लाख का माल जब्त

चोरी के शक में दी तालिबानी सजा: युवक का हाथ-पैर बांधकर पीटा, मूंछ मुंडवाए... माला पहनाकर निकाला...