एनकाउंटरः पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद
Edited By Ruby,Updated: 14 Aug, 2019 12:59 PM

मेरठः मेरठ पुलिस को देर रात उस समय सफलता हाथ लगी जब मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर ...
मेरठः मेरठ पुलिस को देर रात उस समय सफलता हाथ लगी जब मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

दरअसल, थाना हस्तिनापुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ संदिग्ध हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद संदिग्धों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दो बदमाश घायल हो गए जिनकी पहचान सलीम और राकेश के रूप में हुई। दोनों ही शातिर किस्म के बदमाश हैं और मवाना थाना इलाके के सठला गांव के रहने वाले हैं।

हालांकि इनके तीन साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की। एसपी देहात ने बताया कि बीते 7 अगस्त को मवाना में घर में महिला को बंधक बनाकर डकैती डालने की वारदात में उक्त बदमाश शामिल थे। पुलिस का कहना है कि ये दोनों अपने अन्य साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बदमाशो के पास से तमंचे- बाइक आदि बरामद किए गए हैं।
Related Story

UP विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 2 लाख की घूस लेते रंगे हाथ धरे गए शाहाबाद के EO, बिल पास करने के बदले...

रात में घूमने से रोका तो भड़के बदमाश, पुलिसवालों पर डंडे लेकर टूट पड़े, ताबड़तोड़ प्रहार कर किया...

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: काल के गाल में समाए 2 नाबालिग, बाइक-स्कूटी की टक्कर से हुई मौत, एक...

लखनऊ अग्निकांड के बाद बवाल! सस्पेंडेड FSSO के 2 Video Viral, पहले में खोल दी पूरी पोल, दूसरे में...

मथुरा में व्यापारियों से वसूली करने वाला SI गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर संग मिलकर करता उगाही, अब हुआ...

UP में वलीमे से सीधे थाने पहुंचा दूल्हा, बीफ परोसने के आरोप में बुरा फंसा, पुलिस ने लड़के और उसके...

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौके पर ही मौत

गूगल मैप ने फिर दिया धोखा! गलत नेविगेशन से छूटा NEET का एग्जाम, 23 किमी दूर ले गई लोकेशन…...

हजारा नहर में दिखा मौत का मंजर! मछली पकड़ने उतरे 2 किशोर डूबे, दो दिन बाद मिले शव, दर्दनाक हादसे के...

38 साल के युवक से नाबालिग की जबरन शादी की साजिश नाकाम: पुलिस का बड़ा एक्शन, मंडप से पहले ही छुड़ाई...