Edited By Ramkesh,Updated: 11 Jul, 2025 02:57 PM

हाल ही में हुए विमान दुर्घटना के बाद से फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों में डर का माहौल है। विमान में यात्रा करने से पहले लोग कई बार सोचते है कि यात्रा करें या न करें इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। लंदन से दिल्ली जा रही वर्जिन अटलांटिक...
लखनऊ: हाल ही में हुए विमान दुर्घटना के बाद से फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों में डर का माहौल है। विमान में यात्रा करने से पहले लोग कई बार सोचते है कि यात्रा करें या न करें इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। लंदन से दिल्ली जा रही वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की फ्लाइट में ईंधन घट जाने के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस विमान में 300 यात्री सवार थे।वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की उड़ान संख्या वीएस 302 सुबह करीब साढ़े दस बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से रवाना होती है।
दिल्ली पहुंचने से पहले विमान में ईंधन कम हो गया। ऐसे में पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को सूचना दी और ईंधन की स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग रात एक बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर कराने की अनुमति दी गई। इधर लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर सुरक्षाबलों और एम्बुलेंस आदि को मुस्तैद कर दिया गया। विमान के पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए सावधानी से विमान की लैंडिंग करवाई। विमान के सकुशल लैंड होने पर यात्रियों की जान में जान आई। उसके बाद फिर विमान को दिल्ली के रवाना हुई।