ससुराल में दहेज के नाम पर यातना, सास ने कहा- 'तुम तो लड़का लगती हो!' दूल्हे ने दिया तीन तलाक; दुल्हन ने दर्ज कराई FIR

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Sep, 2025 12:54 PM

bride came in laws house mother in law said  it is not a daughter in law

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जो दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर करता है। जहां एक लड़की की शादी तो धूमधाम से हुई, लेकिन कुछ ही दिनों में उसे ससुराल में अपमान और मारपीट का...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जो दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर करता है। जहां एक लड़की की शादी तो धूमधाम से हुई, लेकिन कुछ ही दिनों में उसे ससुराल में अपमान और मारपीट का सामना करना पड़ा।

शादी के बाद दहेज के लिए जुल्म शुरू
नगला मेवाती की रहने वाली लड़की का निकाह बुलंदशहर के शिकारपुर के आशिक मंसूरी से 11 नवंबर 2024 को हुआ था। शादी में 15 लाख रुपए खर्च किए गए थे और दूल्हे द्वारा 50 ग्राम सोने की मेहर भी तय हुई थी। लेकिन शादी के बाद सास, ससुर और पति की मांगें खत्म नहीं हुईं। वे बार-बार दहेज की मांग करने लगे और लड़की को मायके भी भेजते रहे ताकि वह और दहेज लेकर आए।

सास-ससुरालियों का शारीरिक अपमान और मारपीट
पीड़िता ने बताया कि सास उसे बार-बार यह कहती थी कि वह लड़की जैसी नहीं दिखती, उसका शरीर लड़कों जैसा है। सास की इस तानाशाही से दूल्हे का भी रवैया बदल गया और उसने तीन तलाक देने की धमकी दी। जब लड़की ने दहेज की मांग पूरी नहीं की तो ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। उसे भूखा-प्यासा रखा जाता था।

तीन तलाक और बड़ी मांगें
पति आशिक ने तीन बार तलाक देने के नोटिस दिए। 10 फरवरी 2025 को सबके सामने तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद उसने कहा कि अगर दो लाख रुपए और एक स्कॉर्पियो कार नहीं लाई तो उसे वापस नहीं रखा जाएगा।

मायके वालों ने पुलिस से मांगी मदद
जब पीड़िता की स्थिति बहुत खराब हुई तो मायके वालों ने पुलिस की मदद से उसे ससुराल से छुड़वाया। इसके बाद थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने पहले कोई मदद नहीं की। बाद में कोर्ट के आदेश पर थाना ताजगंज में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई
थाना ताजगंज के इंस्पेक्टर जसवीर सिरोही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!