रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! इस जिले से गुजरने वाली अकालतख्त और गरीब रथ सहित 13 ट्रेनें बहाल, अब घर वापसी होगी आसान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Mar, 2026 09:28 AM

good news for rail passengers these 13 trains are going to start again saharanp

Saharanpur News: कोहरे और धुंध की वजह से पिछले 3 महीनों से ट्रेनों की जो रफ्तार थमी हुई थी, वह अब वापस लौट आई है। रेलवे ने सहारनपुर से गुजरने वाली उन 13 महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया है, जिन्हें सर्दियों के कारण निरस्त ....

Saharanpur News: कोहरे और धुंध की वजह से पिछले 3 महीनों से ट्रेनों की जो रफ्तार थमी हुई थी, वह अब वापस लौट आई है। रेलवे ने सहारनपुर से गुजरने वाली उन 13 महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया है, जिन्हें सर्दियों के कारण निरस्त (Cancel) कर दिया गया था। रेलवे के इस फैसले से विशेष रूप से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जो होली की छुट्टियां बिताकर अपने काम पर वापस लौट रहे हैं।

इन प्रमुख ट्रेनों ने फिर भरी रफ्तार
रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से इन ट्रेनों को बंद किया था, जिससे यात्रियों को रोडवेज बसों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था। अब पटरी पर लौटने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं:-
- गरीब रथ एक्सप्रेस: काठगोदाम से जम्मूतवी
- अकालतख्त एक्सप्रेस: कोलकाता से अमृतसर
- दुर्गियाना एक्सप्रेस: अमृतसर से कोलकाता
- हरिहर एक्सप्रेस: बरौनी से अंबाला कैंट
- योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस
- जनसेवा एक्सप्रेस: पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर (3 मार्च से बहाल)

इंटरसिटी अब जाएगी जालंधर तक
दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है। यह ट्रेन अब तक केवल अंबाला तक ही चलाई जा रही थी, लेकिन अब इसे पुनः इसके गंतव्य यानी जालंधर तक संचालित कर दिया गया है। इससे पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सस्ता और सुलभ होगा सफर
तीन महीनों तक ट्रेनें बंद रहने से यात्रियों को न केवल समय की बर्बादी झेलनी पड़ी, बल्कि बसों के महंगे किराए ने उनकी जेब पर भी बोझ डाला था। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन ट्रेनों के बहाल होने से स्टेशनों पर भीड़ कम होगी और होली के सीजन में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। साथ ही, ट्रेनों के चलने से रेलवे के राजस्व (Revenue) में भी इजाफा होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!