हे भगवान! शादी के दो दिन बाद दुल्हन की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Feb, 2026 08:26 PM

oh my god bride dies two days after wedding dowry death alleged

जिले के पीपीगंज इलाके में एक विवाहिता की शादी के महज दो दिन बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिवार ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पिपराइच इलाके के रतनपुर गांव की निवासी कमल प्रभा देवी की...

गोरखपुर: जिले के पीपीगंज इलाके में एक विवाहिता की शादी के महज दो दिन बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिवार ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पिपराइच इलाके के रतनपुर गांव की निवासी कमल प्रभा देवी की बेटी सीमा (21) की शादी गत 20 फरवरी को पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव के रहने वाले मनोज से हुई थी। 

सूत्रों ने बताया कि वह 21 फरवरी को अपने ससुराल आई थी और अगले ही दिन शाम को उसके मायके के लोगों को बताया गया कि उसकी तबीयत खराब हो गई है। सूत्रों के मुताबिक सीमा को बाबा राघव दास गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां ने मंगलवार को थाने में अपनी बेटी की दहेज की खातिर हत्या किए जाने की शिकायत की और आरोप लगाया कि जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो सीमा के ससुराल के लोग शव छोड़कर भाग गए। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवार की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंपियरगंज) अनुराग सिंह ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!