बांदा: कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के चलते डंडे से पीट-पीट कर मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Edited By Harman Kaur,Updated: 31 Mar, 2023 01:44 PM

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी....
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी। हादसे की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतारा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें...
- ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण हादसा, टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग...ड्राइवर की दर्दनाक मौत
- बेमौसम बारिश ने उड़ाई किसानों की नींद, पकी और खड़ी गेहूं और सरसों की फसल का नुकसान
क्या कहती है पुलिस?
पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि नरैनी कस्बे के राजनगर निवासी स्वर्गीय मंगल की 50 वर्षीया पत्नी रामानंदी को उसके पुत्र रामबाबू ने मामूली विवाद को लेकर डंडे से पीटकर घायल कर दिया है। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर घायल मां रामानंदी को घर से बाहर निकाला और नरैनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें...
- बहराइच: STF के हाथ लगी बड़ी सफलता, एक करोड़ रुपए की स्मैक के साथ 4 लोग गिरफ्तार
- अतीक की पत्नी शाइस्ता का BSP से कट सकता है टिकट, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से चल रही हैं फरार
आरोपी बेटा गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि हत्या का मुकदमा मृतका की छोटे बेटे की तहरीर पर नरैनी कोतवाली में दर्ज किया गया और मां की हत्या के आरोपी युवक रामबाबू को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक राम बाबू को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई है।
Related Story

'चौकी में पीटा, 15 हजार लिए'... संतकबीरनगर जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त, मचा...

गन्ने के खेत से अचानक निकला तेंदुआ, महिला को घसीटकर उतारा मौ/त के घाट...चीख-पुकार से दहला इलाका

'पकड़े जाओ तो बीवी का नाम ले लेना'... विनीत मनोचा म/र्डर केस में बड़ा मोड़, सुपारी किलर ने खोला...

स्कूल परिसर में पत्नी की बेरहमी से ह/त्या, 150 मीटर दौड़कर भागे पति को भी उतारा मौ/त के घाट......

पेंशन और मोबाइल के विवाद में बेटे-पोते को लगाई आग, फिर महिला ने ली खुद की जान

'इलाज कराने जा रहे थे लखनऊ, रास्ते में मौ/त बनकर आया टैंकर... भीषण हादसे में मां-बेटे की गई जा/न

चिकन पर विवाद और छीन गई मासूम की सांसें, शराब के नशे में बली चढ़ी 6 साल की बेटी.... जांच में जुटी...

जमीनी विवाद में पुलिस ले जा रही थी थाने, रास्ते में चलती गाड़ी से कूदा युवक... इलाज के दौरान मौ/त...

दरवाजा खुलते ही उड़े होश, इलाज के पैसे न देने पर ईंट से कुचला पिता का सिर, कातिल बेटा गिरफ्तार

मंदिर परिसर के कमरे में 16 साल की लड़की के साथ दु/ष्कर्म, आरोपी सफाई कर्मी गिरफ्तार