Bahraich News: किसान को मारने वाला आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया, वन विभाग ने किया पिंजरे में कैद

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Oct, 2024 08:14 AM

bahraich news the man eating leopard

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव अभयारण्य में रविवार को किसान पर हमला कर उसे मार डालने वाले तेंदुए को वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में कैद कर लिया गया...

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव अभयारण्य में रविवार को किसान पर हमला कर उसे मार डालने वाले तेंदुए को वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में कैद कर लिया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक ललित वर्मा ने बताया कि रविवार को कंधई नामक किसान पर हमला कर उसे मार डालने वाला तेंदुआ रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में कैद हो गया है। इस नर तेंदुए की उम्र करीब 10 वर्ष है।

तेंदुए ने किया कई लोगों पर हमला
दुधवा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक ने बताया कि तेंदुआ दिखने में पूरी तरह स्वस्थ लग रहा है, इसलिए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रविवार को किसान को मारने वाली वारदात दुर्घटनावश ही हुई होगी। उन्होंने बताया कि अभयारण्य के ककरहा रेंज अंतर्गत धर्मपुर बेझा गांव के मैकूपुरवा मजरे के निवासी कंधई (40) पर रविवार दोपहर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला था। इससे पहले, बृहस्पतिवार रात कतर्नियाघाट के धर्मपुर वन रेंज अंतर्गत हरखापुर गांव के एक खेत में किसान मधुसूदन (35) व सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में घर के आंगन में सो रही साहिबा (13) को एक अन्य तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था।

बकरी का शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में फंसा
बताया जा रहा है कि किसान खेत में काम रहा था, तभी तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। उसे खींच कर ले गया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन उसे ढूंढते हुए खेत पहुंचे। देखा तो किसान का क्षत-विक्षत किसान का शव पड़ा था। उसके चेहरे, गले और सीने पर पंजे और दांत के निशान थे। किसान की पहचान धर्मपुर बेझा के निवासी कंधई (40) के रूप में हुई। इन हमलों के बाद इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की मांग पर रविवार शाम धर्मपुर गांव में तेंदुए की संभावित मौजूदगी वाले क्षेत्र में एक पिंजरा लगाया गया था, जिसमें चारे के तौर पर बकरी बांधी गई थी। रविवार व सोमवार की दरमियानी रात बकरी का शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!