दूल्हे ने जैसे ही लगाया हाथ, दुल्हन बन गई कातिल; फिर प्रेमी चाचा के साथ किया ऐसा काम कि पुलिस भी रह गई दंग

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Mar, 2026 07:14 AM

hathras news bride attacked the groom with a knife as soon as he touched her

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और शादी जैसे पवित्र बंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां नगला बस्ती में एक दुल्हन ने सुहागरात के दिन ही दूल्हे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया...

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और शादी जैसे पवित्र बंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां नगला बस्ती में एक दुल्हन ने सुहागरात के दिन ही दूल्हे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और बाद में पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने प्रेमी चाचा के साथ रफूचक्कर हो गई।

क्या हुआ था उस रात?
पीड़ित दूल्हे के अनुसार, उसकी शादी 21 फरवरी को हुई थी। 22 फरवरी को जब दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची, तो सुहागरात के वक्त दूल्हे ने जैसे ही उसे स्पर्श करने की कोशिश की, दुल्हन आगबबूला हो गई। दुल्हन ने चिल्लाते हुए कहा कि मुझसे दूर रहो, या तो मैं मर जाऊंगी या तुम्हें मार दूंगी। इससे पहले कि दूल्हा कुछ समझ पाता, दुल्हन ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया, जिससे दूल्हे का हाथ जख्मी हो गया। इस घटना से डरा हुआ दूल्हा पूरी रात अलग खटिया पर सोया।

साजिश के तहत दिया अंजाम
अगली सुबह जब दुल्हन के मायके वालों (चाचा, चाची और मां) को बुलाया गया, तो उन्होंने इसे नई शादी की घबराहट बताकर मामला शांत करा दिया। लेकिन यह सिर्फ एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने घर के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही दूल्हा और उसके घरवाले गहरी नींद में सो गए। मौका पाकर दुल्हन घर में रखे लाखों के सोने के जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गई।

प्रेमी चाचा के साथ हुई फरार
जब अगली सुबह परिवार की नींद खुली, तो दुल्हन घर से गायब थी। छानबीन करने पर पता चला कि दुल्हन का अपने ही 'चाचा' के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ भाग निकली है। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!