फौजी की दुल्हन, प्रेमी का प्यार और 20 लाख की लूट! कौशांबी में सांवले रंग के चक्कर में बर्बाद हुई शादी, सन्न रह गया ससुराल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Feb, 2026 10:32 AM

bride told her army husband that she was dark and eloped with her lover

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। जहां एक दुल्हन ने सुहागरात की सेज सजने से पहले ही अपने फौजी पति को ठुकरा दिया और घर में रखे लाखों के माल पर हाथ साफ कर अपने प्रेमी के साथ फरार....

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। जहां एक दुल्हन ने सुहागरात की सेज सजने से पहले ही अपने फौजी पति को ठुकरा दिया और घर में रखे लाखों के माल पर हाथ साफ कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद से दूल्हे का परिवार सदमे में है और पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी है।

सात फेरों के बाद बदल गई नीयत
जानकारी के अनुसार, सराय अकिल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी 8 फरवरी को मंझनपुर के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। दूल्हा भारतीय सेना (Indian Army) में तैनात है। शादी बड़े धूमधाम से गेस्ट हाउस में हुई, जहां दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। हंसी-खुशी विदाई हुई और दुल्हन ससुराल पहुंच गई, लेकिन किसी को नहीं पता था कि उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा है।

'सांवले रंग' का बहाना और 20 लाख का चूना
बताया जा रहा है कि दुल्हन को दूल्हे का सांवला रंग पसंद नहीं था। उसने पहले भी इस पर आपत्ति जताई थी, लेकिन परिजनों ने इसे मामूली बात समझकर टाल दिया। आरोप है कि दुल्हन पहले से ही निकेश कुमार नाम के युवक के संपर्क में थी। आधी रात को जब ससुराल वाले सो रहे थे, तभी दुल्हन घर में रखे 5 लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के जेवर लेकर चंपत हो गई।

फौजी पति ने दर्ज कराई FIR
जब सुबह घर वालों की आंख खुली तो दुल्हन गायब थी और तिजोरी खाली। फौजी पति ने मंझनपुर कोतवाली में निकेश कुमार के खिलाफ अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर शिवांक सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें नवविवाहिता और उसके प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!