Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Mar, 2026 11:57 AM

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उड़ान सेवाएं बाधित होने के चलते 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए दुबई गए उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के दूल्हा और दुल्हन समेत दो परिवारों के पांच लोग वहां फंस गए हैं। कोयला व्यापारी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के...
चंदौली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उड़ान सेवाएं बाधित होने के चलते 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए दुबई गए उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के दूल्हा और दुल्हन समेत दो परिवारों के पांच लोग वहां फंस गए हैं। कोयला व्यापारी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के निवासी अजय जैन ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि उनका बड़ा बेटा प्रिंस जैन (27), जिसकी अप्रैल में शादी होने वाली है, अपनी मंगेतर पायल जैन (26) के साथ दुबई गया था।
उन्होंने बताया कि उनके साथ प्रिंस का छोटा भाई अरिहंत (19), पायल का भाई मोनू जैन (30) और उनकी पत्नी मुस्कान (28) भी हैं। अजय जैन के अनुसार, वे सभी 25 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए निकले और 27 फरवरी को दुबई पहुंचे और उनका दो मार्च को लौटने का कार्यक्रम था। जैन ने कहा, ''वे बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में ठहरे हैं। हालांकि, ईरान से जुड़े संघर्ष और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गईं और वे योजना के अनुसार वापस नहीं लौट सके।''
यह भी पढ़ें : UP में होली से पहले मातम! बरपा तेज रफ्तार का कहर... नेशनल हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत
जैन ने कहा कि फंसे हुए परिवार के सदस्यों ने दुबई में भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उन्हें संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई, लेकिन उनकी वापसी पर उन्हें स्पष्टता नहीं मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप करने और उनके बच्चों और रिश्तेदारों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की।
यह भी पढ़ें : UP के अस्पताल में घोर लापरवाही! नर्स ने कैंची से काट दी नौ महीने की मासूम की उंगली... होश उड़ा देगा पूरा मामला
Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के कविनगर इलाके में एक निजी अस्पताल के प्रबंधन तथा एक स्टाफ नर्स के खिलाफ लापरवाही से एक बच्ची की उंगली कट जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अंकुश त्यागी नामक एक व्यक्ति ने 24 फरवरी को अपनी नौ महीने की बच्ची श्री के उपचार के लिए उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया था ... पढ़ें पूरी कबर ....