Holi Special Trains: होली के बाद रिटर्न जर्नी होगी बेहद ईजी! Special Trains की सुविधा सफर करेगी आसान, यहां देखें 60 ट्रेनों की लिस्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Mar, 2026 06:28 PM

holi special trains

Holi Special Trains: रंगों के त्योहार होली से पहले देशभर में यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर साफ नजर आने लगी है। अपने घरों की ओर लौट रहे लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के...

Holi Special Trains: रंगों के त्योहार होली से पहले देशभर में यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर साफ नजर आने लगी है। अपने घरों की ओर लौट रहे लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि त्योहार के दौरान सफर सुगम बनाया जा सके।

होली से पहले और बाद में विशेष व्यवस्था (Holi Special Trains)
रेलवे प्रशासन ने न केवल होली से पहले अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है, बल्कि त्योहार के बाद भी यात्रियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का परिचालन तय किया है। इससे त्योहार मनाकर लौटने वाले लोगों को टिकट और भीड़ की परेशानी से राहत मिल सकेगी।

पूर्व मध्य रेल की ओर से विशेष इंतजाम
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के बाद भी यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन विशेष ट्रेनों के जरिए यात्रियों को अपने कार्यस्थलों तक समय पर और सुरक्षित पहुंचने में मदद मिलेगी। रेलवे की कोशिश है कि त्योहार के दौरान यात्रा सुगम और व्यवस्थित बनी रहे।

यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त करें। साथ ही, भीड़ को देखते हुए समय से पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है। त्योहार के इस मौसम में रेलवे की अतिरिक्त व्यवस्थाएं यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती हैं।

यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट:
1-
गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 08.03.2026 को चलेगी
2- गाड़ी संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल 05.03.2026 से 26.03.2026 तक हर गुरूवार को चलेगी
3- गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरू स्पेशल 31.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी
4- गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल 08.03.2026 से 29.03.2026 तक हर रविवार को चलेगी
5- गाड़ी संख्या 03239 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 05.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी
6- गाड़ी संख्या 03225 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल 05.03.2026 से 26.03.2026 तक हर गुरूवार को चलेगी
7- गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 09.03.2026 से 30.03.2026 तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी
8- गाड़ी संख्या 01482 दानापुर-पुणे स्पेशल 04.03.2026 और 08.03.2026 को चलेगी
9- गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 09.03.2026 तक प्रतिदिन
10- गाड़ी संख्या 01150 दानापुर-पुणे स्पेशल 10.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी
11- गाड़ी संख्या 08440 पटना-पुरी स्पेशल 10.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी
12- गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 27.03.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी
13- गाड़ी संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी
14- गाड़ी संख्या 09344 पटना-डॉ अम्बेडकर नगर स्पेशल 27.03.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी
15- गाड़ी संख्या 07092 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल 05.03.2026 और 09.03.2026 को चलेगी
16- गाड़ी संख्या 04615 दानापुर-फिरोजपुर स्पेशल 03.03.2026 और 07.03.2026 को चलेगी
17- गाड़ी संख्या 04663 पटना-अमृतसर स्पेशल 03.03.2026 और 06.03.2026 को चलेगी
18- गाड़ी संख्या 03249/03250 राजगीर-पटना-राजगीर स्पेशल 01.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी
19-गाड़ी संख्या 09822 दानापुर-सोगरिया (कोटा) स्पेशल 09.03.2026 को चलेगी
20- गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-नई दिल्ली स्पेशल 02.03.2026 से चलेगी 14.03.2026 तक सोमवार, मंगलवार और  शुक्रवार को चलेगी
21- गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-नई दिल्ली स्पेशल 08.03.2026 और 15.03.2026 को चलेगी
22- गाड़ी संख्या 04069 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 06.03.2026 को चलेगी
23- गाड़ी संख्या 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल 01.04.2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी
24- गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी
25- गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 10.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी
26- गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 06.03.2026 से 27.03.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 11.03.2026 को चलेगी
27- गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी
28- गाड़ी संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 09.03.2026 से 17.03.2026 तक हर सोमवार, मंगलवार, शुक्र, और शनिवार को चलाई जाएगी
29- गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगल, शुक्र, शनि और रविवार को चलाई जाएगी
30- गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 01.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी
31- गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 01.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी
32- गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 29.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी
33- गाड़ी संख्या 05509/05510 सहरसा-जमालपुर-सहरसा स्पेशल 01.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी
34- गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 08.03.2026 एवं 15.03.2026 को चलाई जाएगी
35- गाड़ी संख्या 03184 मधुबनी-सियालदह स्पेशल 08.03.2026 को चलाई जाएगी
36- गाड़ी संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 04.03.2026 को चलाई जाएगी
37- गाड़ी संख्या 04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 08.03.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी
38- गाड़ी संख्या 04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 08.03.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी
39- गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल 06.03.2026 को चलाई जाएगी
40- गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक रवि, मंगल और शुक्रवार को चलाई जाएगी
41- गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी
42- गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 04.03.2026 को गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 05.03.2026 को चलाई जाएगी
43- गाड़ी संख्या 06040 बरौनी-चेन्नई स्पेशल 04.03.2026 एवं 11.03.2026 को चलाई जाएगी
44- गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी
45-गाड़ी संख्या 04529 मधुबनी-सरहिंद स्पेशल 03.03.2026 एवं 07.03.2026 को चलाई जाएगी
46- गाड़ी संख्या 04609 मानसी-अमृतसर स्पेशल 06.03.2026 को चलाई जाएगी
47- गाड़ी संख्या 08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी
48- गाड़ी संख्या 08110 दरभंगा-संतरागाछी स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी
49- गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 07.03.2026 को चलाई जाएगी
50- गाड़ी संख्या 05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 10.03.2026 से 24.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी
51- गाड़ी संख्या 06086 मुजफ्फरपुर-एरणाकुलम स्पेशल 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बली स्पेशल 07.03.2026 से 04.04.2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी
52- गाड़ी संख्या 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल 06.03.2026 और 09.03.2026 को चलाई जाएगी
53- गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल 03.03.2026, 07.03.2026 एवं 10.03.2026 को चलाई जाएगी
54- गाड़ी संख्या 03379 धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल 10.03.2026 से 24.03.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को चलाई जाएगी
55- गाड़ी संख्या 03677 धनबाद-गोरखपुर स्पेशल 09.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी
56- गाड़ी संख्या 06564 धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी
57- गाड़ी संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल 01.04.2026 तक हरदिन चलाई जाएगी
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!