जिस पर दर्ज था रे/प का केस, उसी ने घर में घुसकर ली 12वीं की छात्रा की जान; मां पर भी दागा फायर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Mar, 2026 11:53 AM

man against whom rape case was registered took life of the student

Basti News: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में सोमवार की आधी रात एक सिरफिरे आशिक ने खून का ऐसा खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी मंदीप ने घर के बरामदे में अपने भाई के साथ सो रही 12वीं की छात्रा अनुष्का की गोली मारकर...

Basti News: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में सोमवार की आधी रात एक सिरफिरे आशिक ने खून का ऐसा खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी मंदीप ने घर के बरामदे में अपने भाई के साथ सो रही 12वीं की छात्रा अनुष्का की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं।

आधी रात को मौत बनकर आया मंदीप
मिली जानकारी के मुताबिक, बैडारी एहतमाली गांव की रहने वाली अनुष्का इन दिनों अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। सोमवार रात वह बरामदे में सो रही थी। देर रात आरोपी मंदीप वहां पहुंचा और गहरी नींद में सो रही छात्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी ने बेहद करीब से छात्रा के सिर और सीने में दो गोलियां उतारीं। गोलियों की आवाज सुनकर जब अनुष्का की मां जागी और बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी ने उन पर भी असलहा तान दिया। उसने मच्छरदानी हटाकर मां पर फायर किया, लेकिन किस्मत से गोली मिस हो गई और उनकी जान बच गई।

तस्वीरें वायरल करने के बाद रची कत्ल की साजिश
इस हत्याकांड के पीछे एक पुरानी रंजिश और बदले की आग छिपी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मंदीप ने पहले छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके अंतरंग फोटो-वीडियो बना लिए थे। जब छात्रा ने दूरी बनाई, तो उसने 18 दिसंबर 2025 को वे तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। परिजनों ने कलवारी थाने में आईटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से मंदीप फरार चल रहा था। फरारी के दौरान ही उसने वापस आकर छात्रा को खत्म करने की खौफनाक साजिश रची।

पुलिस की कार्रवाई- कई टीमें गठित
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत और सीओ कलवारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी मंदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!