शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कफ सिरप समझकर 5 साल की मासूम ने पिया तेजाब; तड़प-तड़प कर हो गई मौत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Feb, 2026 09:58 AM

chitrakoot 5 year old girl drinks acid mistaking it for cough syrup dies

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर माता-पिता का दिल दहला दिया है। यहां एक शादी समारोह में अपनी मां के साथ ननिहाल गई 5 वर्षीय मासूम बच्ची की एसिड (तेजाब) पीने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि....

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर माता-पिता का दिल दहला दिया है। यहां एक शादी समारोह में अपनी मां के साथ ननिहाल गई 5 वर्षीय मासूम बच्ची की एसिड (तेजाब) पीने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम ने शौचालय में रखी तेजाब की बोतल को अनजाने में 'खांसी की दवा' (कफ सिरप) समझ लिया था।

शादी वाले घर में मचा कोहराम
जानकारी के मुताबिक, ग्राम खोपा के रहने वाले देवेंद्र सिंह की 5 साल की बेटी परी अपनी मां शिवानी के साथ पटवारिया गांव में एक शादी में शामिल होने गई थी। रविवार शाम करीब 4 बजे परी घर के शौचालय में गई थी। वहां सफाई के लिए एक बोतल में एसिड रखा हुआ था। खेल-खेल में मासूम ने उस बोतल को खोला और उसे कफ सिरप समझकर पी लिया।

मुंह से निकलने लगा झाग, अस्पताल में तोड़ा दम
एसिड पीते ही मासूम की हालत बिगड़ने लगी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। बदहवास परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) राजापुर लेकर भागे। लेकिन अफसोस, अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो बहनों में बड़ी परी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही राजापुर पुलिस मौके पर पहुँची। थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला शौचालय साफ करने वाले एसिड के सेवन का ही लग रहा है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पूरी तरह साफ हो पाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!