UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,योगी सरकार में तबादलों का सिलसिला जारी: 8 IAS इधर से उधर, 5 IPS का भी हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 Jun, 2025 07:20 PM

after 5 ips 8 ias officers transferred

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार में एक के बाद एक तबादलों का सिलसिला जारी है। रविवार को पहले 5 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया .....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार में एक के बाद एक तबादलों का सिलसिला जारी है। रविवार को पहले 5 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। फिर 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। ऐसा कर योगी सरकार ने महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य पुलिस प्रशासन और सिविल प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना है।

IAS अधिकारियों के ट्रांसफर…
*
आलोक कुमार तृतीय को प्रमुख सचिव पुनर्गठन समन्वय, भाषा और निदेशक हिंदी संस्थान का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
*राकेश कुमार सिंह द्वितीय को यमुना प्राधिकरण, औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया सीईओ बनाया गया है।
*योगेश कुमार को प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक, सहकारी समितियां उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।
*डॉ. हीरालाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव बनाया गया है। 
*अनामिका सिंह को यूपी क्लीन प्रोजेक्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग नियुक्त किया गया है। 
*भवानी सिंह खंगरौत, जो प्रतीक्षा सूची में थे, उन्हें विशेष सचिव, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
*सान्या छाबड़ा को हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है। 
*ईशा प्रिया को उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक (एमडी) और सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

IPS अफसरों के तबादले
*एसबी शिरडकर, जो अब तक लखनऊ जोन के एडीजी थे, उनको डीजी पद पर प्रमोट कर पुलिस प्रोन्नति और भर्ती बोर्ड, लखनऊ का नया महानिदेशक बनाया गया है।
*सुजीत पांडेय को पीएसी मुख्यालय से स्थानांतरित कर लखनऊ जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है।
*आरके स्वर्णकार को पीएसी सीतापुर से स्थानांतरित कर पीएसी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
*रोहित सिंह सजवान को सहारनपुर एसएसपी पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक (समबद्ध) के रूप में भेजा गया है।
*आशीष तिवारी, जो अब तक एसआईडी लखनऊ में एसपी थे, उन्हें सहारनपुर का नया एसएसपी बनाया गया है।
*इन तबादलों के जरिए राज्य सरकार प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक चुस्त-दुरुस्त और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!