शिवलिंग चोरी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार; पैर में गोली लगने से घायल, कई जिलों में दे चुका वारदात को अंजाम

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Feb, 2026 02:45 PM

accused of stealing a shivalinga arrested in an encounter

बलिया: यूपी के बलिया जिले की नगरा पुलिस ने शिवलिंग चोरी के मामले में वांछित एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।बलिया उत्तरी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक...

बलिया: यूपी के बलिया जिले की नगरा पुलिस ने शिवलिंग चोरी के मामले में वांछित एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।बलिया उत्तरी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार रात करीब पौने दस बजे थाना क्षेत्र के खरूआंव पोखरा के पास वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि तभी उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और बाएं पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। 

देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद 
शुक्ला ने बताया कि घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान गड़वार थाना क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी रुदल नट (25) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को नगरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। 

पूछताछ में कबूल किया जुर्म 
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चार और पांच जनवरी 2026 की मध्य रात सुखपुरा थाना क्षेत्र के बुढ़वा मंदिर से शिवलिंग की चोरी की थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इससे पहले, उसने नगरा थाना क्षेत्र के एक प्राचीन दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर आभूषण और दान पेटी से रुपये चोरी किए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!