नदी के पास मिली बाइक, दारोगा अजय गौड़ अचानक रहस्यमय ढंग से लापता! सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Feb, 2026 07:06 AM

up news si ajay gaur mysteriously goes missing in basti

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां परसरामपुर थाने में तैनात SI अजय गौड़ रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए हैं। उनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के अमहट नदी घाट पर बनी पुलिस चौकी के पास लावारिस हालत में बरामद......

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां परसरामपुर थाने में तैनात SI अजय गौड़ रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए हैं। उनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के अमहट नदी घाट पर बनी पुलिस चौकी के पास लावारिस हालत में बरामद हुई। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हुई। इसी कारण नदी में गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

5 फरवरी की शाम से बंद है फोन
जानकारी के अनुसार, SI अजय गौड़ 5 फरवरी की शाम से लापता हैं। उनकी पत्नी ने बताया कि उस शाम उन्होंने पति से महज 2-3 सेकंड की बातचीत की थी, उसके बाद उनका फोन कट गया। रात में जब पत्नी ने दोबारा फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। सुबह तक संपर्क नहीं होने पर पत्नी ने SI के साथ रहने वाले सिपाही को कॉल किया। तब पता चला कि अजय गौड़ रात से अपने कमरे पर नहीं आए हैं। इसके बाद पत्नी ने गुमशुदगी की तहरीर पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया और तलाश शुरू हुई।

बाइक मिलने से बढ़ी चिंता
तलाश के दौरान SI की बाइक अमहट पुलिस चौकी के पास मिली। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया कि कहीं उन्होंने नदी में कूदकर कोई खतरनाक कदम तो नहीं उठाया। हालांकि, गोताखोरों की घंटों की तलाश के बावजूद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।

पुरानी रंजिश का खुलासा
मामले में नया मोड़ तब आया जब पत्नी ने सीसीटीवी फुटेज और पुराने केस की रंजिश का जिक्र किया। पत्नी के अनुसार, आखिरी बार SI अजय गौड़ थाने का फॉलोअर उनके साथ बाइक पर दिखा। जब अजय गौड़ दुबौलिया थाने में तैनात थे, तब कस्टडी से निकले ‘उपाध्याय’ नाम के युवक की मौत हो गई थी। उस समय मृतक के चाचा ने अजय गौड़ को धमकी दी थी कि “तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।” पत्नी का आरोप है कि यही रंजिश उनके पति के साथ कुछ गलत होने की वजह बन सकती है।

पुलिस की कई टीमें तलाश में
एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि SI अजय गौड़ की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही परिवार से संपर्क किया गया। प्राप्त आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस की कई टीमें, सर्विलांस और एसओजी लगातार काम कर रही हैं। पुलिस का पूरा प्रयास है कि SI को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!