लाइक्स की भूख ने ले ली जान: मोबाइल ऑन था, कैमरा रोलिंग था... और देखते ही देखते 'लाश' बन गई महिला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Feb, 2026 03:37 PM

woman was creating a hanging scene when her throat got choked

Banda News: बांदा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर वायरल रील्स के खतरों को फिर याद दिला दिया। बबेरू कोतवाली इलाके के करूड्या पुरवा में रहने वाली 27 वर्षीय मोहिनी रील बनाने का बहुत शौक......

Banda News: बांदा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर वायरल रील्स के खतरों को फिर याद दिला दिया। बबेरू कोतवाली इलाके के करूड्या पुरवा में रहने वाली 27 वर्षीय मोहिनी रील बनाने का बहुत शौक रखती थीं। वह अक्सर सोशल मीडिया के लिए नए पैंतरे आजमाती रहती थीं। लेकिन इस बार उनका शौक जानलेवा साबित हुआ।

कैसे हुई घटना
मोहिनी का पति जगदीश काम के सिलसिले में घर पर नहीं था। इसी दौरान मोहिनी ने एक रील बनाने का फैसला किया और फंदा तैयार कर लिया। उसने हुक पर रस्सी डालकर फंदा सेट किया और मोबाइल रखकर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया।

अचानक हुई मौत
रील बनाते समय फंदा अचानक कस गया और मोहिनी अपनी पूरी कोशिश के बावजूद फंदे को ढीला नहीं कर पाईं। फंदा कस जाने से उनकी जान चली गई। कुछ ही देर बाद उनकी 4 साल की बेटी कमरे में पहुंची और मां को लटकते देखा। बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने की कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू की सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि मोहिनी की मौत रील बनाते समय हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

सोशल मीडिया पर बढ़ते खतरे
विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग अक्सर अपनी जान तक को जोखिम में डाल लेते हैं। यह घटना भी इस खतरनाक ट्रेंड का उदाहरण है, जिसने मासूम बेटी और परिवार पर गहरा असर डाला है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!