UP Budget Session 2026: यूपी विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को पेश होगा बजट...आज होगी बैठकें

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Feb, 2026 09:37 AM

up budget session 2026 the budget session of the up legislature begins

UP budget session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र नौ फरवरी यानी कल से प्रारंभ होगा। सत्र की औपचारिक शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से की जाएगी। इसके बाद 11 फरवरी को योगी सरकार...

UP budget session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र नौ फरवरी यानी कल से प्रारंभ होगा। सत्र की औपचारिक शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से की जाएगी। इसके बाद 11 फरवरी को योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। सता और विपक्ष दोनों पक्षों ने ही बजट सत्र को लेकर कमर कस ली है। विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।  

11 फरवरी को पेश होगा बजट  
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि 9 फरवरी को विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा और 11 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र के दौरान सरकार की आर्थिक नीतियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। 

इन प्रावधानों पर रहेगा विशेष फोकस   
माना जा रहा है कि इस बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार से जुड़े प्रावधानों पर विशेष फोकस रहेगा। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के अनुदान मांगों पर भी विचार किया जाएगा, वहीं विपक्ष द्वारा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति भी देखने को मिल सकती है। 

आज होगी बैठकें 
बजट सत्र शुरू होने से पहले सता पक्ष और विपक्ष दोनों ने तैयारी पूरी कर ली है। इसी को लेकर आज राजधानी लखनऊ में बैठकों का दौर चलेगा। आज शाम 5:30 बजे लोकभवन में सीएम योगी की अध्यक्षता में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। इसमें बीजेपी और सहयोगी दलों के विधायक शामिल होंगे। वहीं, सुबह 11:30 बजे अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय में बैठक होगी। सपा विधायक सदन में SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!