Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Feb, 2026 03:30 PM

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में बीते कुछ हफ्तों से आग लगने की लगातार घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से बार-बार आग की खबरें सामने आ रही हैं। हालात को देखते हुए अब इन...
Karachi Fire : पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में बीते कुछ हफ्तों से आग लगने की लगातार घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से बार-बार आग की खबरें सामने आ रही हैं। हालात को देखते हुए अब इन घटनाओं के पीछे किसी साजिश या जानबूझकर की गई गतिविधि की आशंका को भी खारिज नहीं किया जा रहा है।
एक दिन में पांच जगह लगी आग, जलापूर्ति भी प्रभावित
अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को कराची के विभिन्न हिस्सों में कम से कम पांच स्थानों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। इसी दौरान धाबेजी स्थित मुख्य जल पंपिंग स्टेशन की एक पाइपलाइन विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे शहर के लाखों निवासियों की जलापूर्ति बाधित हो गई।
साजिश की आशंका से इनकार नहीं: पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जुबैर नजीर शेख ने शनिवार को बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां और अग्निशमन विभाग पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है और इसमें किसी साजिश की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
यह भी पढ़ें : UP में 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, प्राइवेट पार्ट उखाड़कर दी दर्दनाक मौत, दिल दहला देगी वारदात की पूरी कहानी
गुल प्लाजा अग्निकांड के बाद बढ़ी चिंता
कराची में आग की घटनाओं को लेकर चिंता 17 जनवरी को सदर के व्यावसायिक इलाके में स्थित गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग के बाद और गहरी हो गई। इस भयावह हादसे में पूरी इमारत जलकर खाक हो गई थी और कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई थी। आग पर काबू पाने में दो दिन लगे थे, जबकि करीब एक सप्ताह तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से दर्जनों शव बरामद किए गए थे।
फैक्ट्री में आग, 12 दमकल गाड़ियां तैनात
शुक्रवार को लांधी निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र में स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी हुमायूं खान ने बताया कि आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग तेजी से फैलते हुए पास के गोदामों और कारखानों तक पहुंच गई, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें : Industry ने खोया एक और चमकता सितारा! Rockstar का 47 साल की उम्र में निधन, इस गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद ली अंतिम सांस
सतर्कता बढ़ी, जनहानि से बचाव
हुमायूं खान ने कहा कि गुल प्लाजा हादसे के बाद लोग और कारोबारी वर्ग पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं। व्यावसायिक इमारतों और फैक्ट्रियों में अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूकता बढ़ी है, जिसकी वजह से हालिया घटनाओं में जान का नुकसान नहीं हुआ।
लगभग रोजाना सामने आ रही आग की घटनाएं
अधिकारियों के अनुसार, गुल प्लाजा त्रासदी के बाद कराची में लगभग हर दिन आग लगने की कोई न कोई घटना सामने आ रही है। इससे आम लोगों में भय का माहौल है और प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और आपात सेवाओं को और मजबूत करने की जरूरत महसूस हो रही है।