Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Feb, 2026 12:50 PM

मनोरंजन जगत से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। नेपाली और बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुनील थापा के निधन के बाद अब हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से भी एक बड़ा झटका लगा है। ग्रैमी-नॉमिनेटेड रॉक बैंड 3 डोर्स डाउन के लीड सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड का बीते...
UP Desk : मनोरंजन जगत से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। नेपाली और बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुनील थापा के निधन के बाद अब हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से भी एक बड़ा झटका लगा है। ग्रैमी-नॉमिनेटेड रॉक बैंड 3 डोर्स डाउन के लीड सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड का बीते शनिवार निधन हो गया। वह लंबे समय से स्टेज-4 किडनी कैंसर से जूझ रहे थे और 47 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
कैंसर से जूझते हुए थमी आवाज
बैंड की ओर से जारी आधिकारिक बयान में ब्रैड अर्नोल्ड के निधन की पुष्टि की गई। बयान में कहा गया, “ब्रैड ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अपने परिवार के बीच नींद में ही शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनका जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है।”
यह भी पढ़ें : शोक में डूबी Industry! इस बेहद मशहूर रैपर पर टूटा दुखों का पहाड़, जवान बेटे की 3 दिन बाद तालाब से मिली लाश
2025 में हुआ था स्टेज-4 कैंसर का खुलासा
ब्रैड अर्नोल्ड ने मई 2025 में सार्वजनिक रूप से अपनी बीमारी के बारे में बताया था। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें क्लियर सेल रीनल कार्सिनोमा है, जो उनके फेफड़ों तक फैल चुका था। उनकी तबीयत को देखते हुए बैंड को अपना समर टूर भी रद्द करना पड़ा था।
‘क्रिप्टोनाइट’ से मिली थी दुनियाभर में पहचान
3 डोर्स डाउन बैंड की स्थापना 1995 में मिसिसिपी में हुई थी। साल 1999 में रिलीज हुए हिट सॉन्ग ‘क्रिप्टोनाइट’ ने बैंड को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और इसके लिए उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकन भी मिला था। बैंड के मुताबिक, ब्रैड अर्नोल्ड ने यह गाना महज 15 साल की उम्र में मैथ्स क्लास के दौरान लिखा था, जो आगे चलकर रॉक म्यूजिक की पहचान बन गया।
यह भी पढ़ें : नमाजियों के खून से लाल हुई मस्जिद! जुमे की नमाज के दौरान हुआ सुसाइड बम ब्लास्ट, 31 लोगों की मौत और 169 घायल; चारों ओर मचा कोहराम...
म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
ब्रैड अर्नोल्ड के निधन से हॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस और कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके संगीत को याद कर रहे हैं।