शराब का ठेका खुलने से भड़कीं महिलाएं: दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, लगाए ये आरोप

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Feb, 2026 08:06 PM

women enraged by the opening of a liquor shop broke into the shop and vandalize

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में महरौनी कोतवाली क्षेत्र के खितवास गांव में मंगलवार को कंपोजिट शराब ठेके (अंग्रेजी और देशी) में कई महिलाओं ने घुसकर तोड़फोड़ की और पेटियां फेंककर शराब की बोतलें नष्ट कर दीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।  इस सिलसिले में...

बांदा: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में महरौनी कोतवाली क्षेत्र के खितवास गांव में मंगलवार को कंपोजिट शराब ठेके (अंग्रेजी और देशी) में कई महिलाओं ने घुसकर तोड़फोड़ की और पेटियां फेंककर शराब की बोतलें नष्ट कर दीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।  इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महरौनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) रक्षपाल सिंह ने बताया कि महरौनी कोतवाली क्षेत्र के खितवास गांव में मंगलवार को कई महिलाएं लाठी-डंडे लेकर कंपोजिट सरकारी शराब ठेके (अंग्रेजी और देशी) की दुकान में घुस गईं और शराब की पेटियां बाहर फेंक कर बोतलें नष्ट कर दीं। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीओ ने बताया कि गांव की महिलाओं का आरोप है कि शराब ठेके से गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने पिछले दिनों यहां से शराब ठेका हटाए जाने के लिए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा था

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!