UP Weather UPdate: फरवरी में ठंड खत्म, मार्च से गर्मी का कहर! BHU ने जारी किया खतरनाक अलर्ट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Feb, 2026 06:44 AM

up weather update cold ends in february heat wreaks havoc from march

UP Weather UPdate: उत्तर भारत में दिसंबर से जनवरी तक तेज ठंड देखने को मिली थी। अब फरवरी में मौसम में लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इस ठंड के सीजन में उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों ने कड़ाके की ठंड का अनुभव......

UP Weather UPdate: उत्तर भारत में दिसंबर से जनवरी तक तेज ठंड देखने को मिली थी। अब फरवरी में मौसम में लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इस ठंड के सीजन में उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों ने कड़ाके की ठंड का अनुभव किया। लेकिन अब मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है और गर्मी के दिन आने वाले हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के भूभौतिकी विभाग के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इस बारे में भविष्यवाणी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि अभी वसंत ऋतु का मौसम चल रहा है। अगले 2-3 सप्ताह तक दिन और रात ठंड के साथ हल्की धूप रहेगी। दोपहर में धूप थोड़ी तेज होगी, लेकिन ज्यादा गर्मी नहीं होगी।

मार्च से बढ़ेगा तापमान
प्रो. श्रीवास्तव के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा और गर्मी का दौर शुरू होगा। मार्च की शुरुआत के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी। मार्च के अंत तक यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। अप्रैल में यह तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

बन सकते हैं गर्मी के नए रिकॉर्ड 
इस साल मई और जून में पिछले साल की तुलना में तापमान में ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है। प्रो. श्रीवास्तव के अनुसार: मई-जून में अधिकतम तापमान कई जिलों में 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी रात में 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान दिन और रात दोनों समय गर्मी अपने पूरे असर के साथ महसूस होगी। हालांकि फिलहाल इसके सटीक अनुमान नहीं लगाए जा सकते।

यूपी के शहरों में वर्तमान तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में यूपी के शहरों में तापमान इस तरह रिकॉर्ड किया गया:
- झांसी: 26.5 डिग्री सेल्सियस (सबसे गर्म)
- वाराणसी और आगरा: 26 डिग्री सेल्सियस
- अन्य जिलों में: 25-26 डिग्री सेल्सियस
प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 2 सप्ताह में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!