बाराबंकी पुलिस की नाक के नीचे से भागा हत्यारा: कोर्ट में मची भगदड़, खाकी की सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Feb, 2026 12:42 PM

prisoner convicted of life imprisonment absconds from barabanki court

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अदालत परिसर से हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। यह घटना उस समय हुई, जब अदालत में उसे आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। आरोपी की...

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अदालत परिसर से हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। यह घटना उस समय हुई, जब अदालत में उसे आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। आरोपी की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है, जो सुबेहा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

पेशी पर लाया गया था अदालत
सूरज कुमार जिला जेल में बंद था। शनिवार दोपहर उसे कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार की कोर्ट नंबर दो में चल रहा था। दोपहर करीब 4:15 बजे अदालत की कार्यवाही अंतिम चरण में थी और सजा का औपचारिक ऐलान होना बाकी था।

अचानक भाग निकला आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर पुलिसकर्मियों को भ्रमित किया और तेजी से वहां से निकल गया। जब तक सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते, वह कोर्ट परिसर से बाहर जा चुका था। पूरी घटना कुछ ही पलों में हो गई।

कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी
कैदी के फरार होने की खबर मिलते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है कि इतनी सुरक्षा के बावजूद आरोपी कैसे भाग निकला।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद कोर्ट परिसर के प्रवेश और निकास द्वारों की निगरानी बढ़ा दी गई। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कोर्ट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है, ताकि आरोपी के भागने का रास्ता और दिशा का पता चल सके।

विशेष टीमें गठित
पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। जिले के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है और पड़ोसी जिलों को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। साथ ही, सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!