ड्रग्स केस में ये फेमस Actress गिरफ्तार, इन 8 लोगों के नाम भी आए सामने, फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप

Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Feb, 2026 05:44 PM

actress arrested in drugs case

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक बड़ा ड्रग्स रैकेट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री अंजू कृष्णा को नशीले पदार्थ रखने और उनकी खरीद-फरोख्त के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक...

UP Desk : साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक बड़ा ड्रग्स रैकेट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री अंजू कृष्णा को नशीले पदार्थ रखने और उनकी खरीद-फरोख्त के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना से खुला ड्रग्स नेटवर्क
यह कार्रवाई एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) को मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। जांच के दौरान पुलिस ने नेसापक्कम निवासी विग्नेश्वरन को संदेह के आधार पर रोका। पूछताछ में उसने वेंकटेश कुमार का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क को पकड़ने की रणनीति बनाई।

फर्जी ग्राहक बनकर पुलिस ने रची योजना
पुलिस के एक जवान ने फर्जी ग्राहक बनकर वेंकटेश से संपर्क किया और ड्रग्स की डील तय की। तय स्थान पर जैसे ही वेंकटेश कार से पहुंचा, पुलिस ने उसे घेर लिया। तलाशी में उसकी कार से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

पूछताछ में सामने आए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नाम
कड़ी पूछताछ के दौरान वेंकटेश ने इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के नाम उजागर किए। इनमें अभिनेत्री अंजू कृष्णा और असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या-क्या बरामद हुआ
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 6 ग्राम मेथम्फेटामाइन, 7 ग्राम ओजी गांजा, 15 ग्राम साधारण गांजा, स्मोकिंग बोंग, ड्रग स्टाम्प और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कौन हैं अंजू कृष्णा और विंसी निवेथा
अंजू कृष्णा तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उन्हें तमिल फिल्म वेल्लीमलाई से पहचान मिली थी। वहीं, विंसी निवेथा तमिल सिनेमा में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर सक्रिय रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में ज्यादा सक्रिय नहीं थीं।

पुलिस की जांच जारी
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस ड्रग्स रैकेट के तार फिल्म इंडस्ट्री के किसी अन्य बड़े नाम से तो नहीं जुड़े हैं। मामले की जांच आगे भी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!