Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Feb, 2026 07:50 AM

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां गजरौला थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने, शारीरिक शोषण, पैसे और सोना लेने तथा धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस...
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां गजरौला थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने, शारीरिक शोषण, पैसे और सोना लेने तथा धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया से हुई पहचान
पीड़िता के अनुसार, करीब एक साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर साहिल नाम के युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने अपनी असली पहचान छिपाई और खुद को हिंदू बताकर भरोसा जीता। बातचीत बढ़ने के बाद वह मिलने का दबाव बनाने लगा और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
शोषण, पैसे और सोना लेने का आरोप
युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने उससे रुपये और सोना भी लिया। बाद में युवती के गर्भवती होने पर, उसके मुताबिक, आरोपी ने दवाइयां देकर गर्भपात करवाया।
शादीशुदा होने का खुलासा
पीड़िता के अनुसार, गर्भपात के बाद युवक ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। एक दिन जब युवती ने फोन किया, तो कॉल उसकी पत्नी ने उठाया। तब उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। साथ ही, उसकी असली पहचान भी सामने आई।
धर्म परिवर्तन का दबाव और धमकी
युवती का आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने उससे कहा कि यदि वह धर्म परिवर्तन करे तो ही शादी करेगा। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अपने एक साथी के जरिए परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कही।
पुलिस कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसका साथी जुनैद फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।