झांसी में आवारा सांड ने महिला को हवा में उछाला, CCTV में कैद हुई डरावनी वारदात — पूरे इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Sep, 2025 02:54 PM

a stray bull attacks a woman in jhansi the tragic incident captured on cctv

Jhansi News: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के बबीना थाना इलाके में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में नंदनपुरा इलाके में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक आवारा सांड ने 50 वर्षीय महिला फूलवती पर अचानक हमला कर दिया। यह पूरी घटना पास के...

Jhansi News: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के बबीना थाना इलाके में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में नंदनपुरा इलाके में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक आवारा सांड ने 50 वर्षीय महिला फूलवती पर अचानक हमला कर दिया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या हुआ घटना के दिन?
मिली जानकारी के मुताबिक, फूलवती पत्नी स्व. ध्यानचंद अपने घर के पास से गुजर रही थीं। तभी पीछे से एक बेकाबू सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को सींगों से पकड़कर कई फीट ऊपर उठा लिया और फिर सड़क पर गिरा दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला गिरने के बाद दर्द से कराहती रही। आसपास के लोग आवाज सुनकर दौड़े और एक युवक ने बाइक से आकर सांड को भगाने की कोशिश की। घटना के कुछ सेकंड का यह वीडियो देखकर लोग दंग रह गए।

फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई
हमले के बाद महिला को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि महिला के सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं, साथ ही रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना ने पूरी इलाके में मचाई खलबली
यह घटना पूरे इलाके में खलबली मचा गई है। लोग कहते हैं कि झांसी की गलियों और सड़कों पर आवारा सांड और अन्य पशु घुमते रहते हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि वे आवारा पशुओं को नियंत्रण में रखें। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पशुओं को रखने के वादे केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि आवारा पशु लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!