Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Feb, 2026 09:56 AM

Agra News: ताजनगरी में एक राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग खिलाड़ी के साथ सेना में भर्ती के नाम पर छल और दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी फौजी ने ना केवल नशा देकर खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे....
Agra News: ताजनगरी में एक राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग खिलाड़ी के साथ सेना में भर्ती के नाम पर छल और दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी फौजी ने ना केवल नशा देकर खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे महीनों तक ब्लैकमेल भी किया। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फौजी संदीप उर्फ विराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
NCC कैंप में बिछाया था दोस्ती का जाल
पीड़िता राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी होने के साथ-साथ एनसीसी कैडेट भी रह चुकी है। करीब दो साल पहले एक एनसीसी कैंप के दौरान उसकी मुलाकात सदर बाजार निवासी संदीप कुमार से हुई थी। संदीप ने खुद को सेना का जवान बताते हुए पीड़िता को फौज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और धीरे-धीरे उसका भरोसा जीत लिया।
देहरादून के होटल में 'बेहोशी' का फायदा उठाकर बनाया वीडियो
पीड़िता के अनुसार, 30 सितंबर 2025 को आरोपी उसे सेना भर्ती प्रक्रिया के बहाने देहरादून ले गया। वहां एक होटल में रुकने के दौरान आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब पीड़िता अर्धबेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।
5 लाख की डिमांड और ब्लैकमेलिंग: टूट गई खिलाड़ी
होश आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने वीडियो डिलीट करने के बदले 5 लाख रुपये की मांग की। आरोपी लगातार पीड़िता का पीछा करता रहा और उसके परिचितों को आपत्तिजनक संदेश भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस प्रताड़ना से टूटकर नेशनल खिलाड़ी अवसाद (Depression) में चली गई और उसने खेल तक छोड़ दिया। बाद में पता चला कि आरोपी संदीप पहले से शादीशुदा है।
पुलिस की कार्रवाई: पटियाला से आगरा तक घेराबंदी
जब आरोपी की हरकतें बर्दाश्त से बाहर हो गईं, तो पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। 25 जनवरी 2026 को आगरा के जगदीशपुरा थाने में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी संदीप, जो पटियाला में तैनात था, उसे पुलिस ने 16 फरवरी को बिचपुरी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।