दरिंदे पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा, पेट में लात मारी...दो गर्भस्थ शिशुओं की मौत

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Apr, 2026 10:35 AM

a cruel husband beat his pregnant wife kicked her in the stomach

भदोही: भदोही जिले में दस लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो बार अपनी पत्नी के पेट पर लात मारकर दो गर्भस्थ शिशुओं की हत्या करने के आरोप में महिला के पति और उसकी...

भदोही: भदोही जिले में दस लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो बार अपनी पत्नी के पेट पर लात मारकर दो गर्भस्थ शिशुओं की हत्या करने के आरोप में महिला के पति और उसकी सास समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की इस मामले में आराधना शुक्ला (29) की तरफ से शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में दी गई शिकायत के आधार पर उसके पति अभिनेष शुक्ला, सास गीता देवी और जेठ प्रदीप शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में जिले के गोपीगंज थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया गया। 

गर्भ में पल रहे आठ महीने के शिशु की पेट में मौत
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के गुदरीपुर निवासी आराधना शुक्ला की शादी इसी थाना क्षेत्र के भानु पुर सियरहा गांव के निवासी अभिनेष शुक्ला से 21 मई 2022 में हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि शादी में आराधना को खासा दहेज मिलने के बावजूद उसका पति, सास और जेठ 10 लाख रुपये की अलग से मांग करने लगे और पूरी नहीं होने पर वे उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। त्यागी ने बताया कि आरोप है कि आराधना जब आठ माह की गर्भवती थी तभी उसके पति ने 10 लाख रुपये नहीं मिलने पर उसके पेट में कई बार लात मारी थी और उसकी हालत खराब देख उसे मायके भेज दिया था। उन्होंने बताया कि आराधना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसके गर्भ में पल रहे आठ महीने के शिशु की पेट में मौत हो गई थी।

दहेज की मांग न पूरी होने पर पीटा 
त्यागी ने बताया कि कुछ रिश्तेदारों के समझाने पर अभिनेष शुक्ला उसे दिल्ली ले जाकर रहने लगा था जहां उसकी मां और जेठ भी रहते थे। उन्होंने बताया कि आरोप है कि जुलाई 2025 में दूसरी बार आराधना के दो माह के गर्भवती होने पर फिर से 10 लाख रुपये की मांग को लेकर 20 सितंबर 2025 को आराधना को एक बार फिर बुरी तरह मारा पीटा गया और इस दौरान उसके पति ने एक बार फिर उसके पेट पर लात मार दी। एसपी ने बताया कि आराधना की हालत खराब होने बावजूद अभिनेष उसी दिन उसे मोटरसाइकिल से भदोही लाया और 21 सितंबर 2025 की देर शाम जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर फिर से एकांत देख उसे बुरी तरह मारा और खून से लथपथ पत्नी को छोड़कर ये धमकी देते हुए चला गया की अगर 10 लाख रुपये लिये बगैर लौटे तो उसे जलाकर मार डाला जाएगा। 

आरोपियों की तलाश जारी 
त्यागी के मुताबिक दर्ज मामले में आराधना ने बताया है कि उसने मायके वालों को खबर दी तब उन्होंने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया और दूसरी बार भी उसके दो माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि इसी साल जनवरी में उसने महिला थाने और गोपीगंज थाने में मामला दर्ज करने के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद महिला ने उनसे शिकायत की थी। त्यागी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!