UP Weather को लेकर आया बड़ा Update; आंधी, बारिश और गिरेंगे ओले, रहे सतर्क...जानें अपने जिले का हाल

Edited By Pooja Gill,Updated: 09 Apr, 2026 04:29 PM

a major has arrived regarding the uttar pradesh weather storms rain

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य क्षेत्रों में पिछले दिनो आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से दिन और रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के...

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य क्षेत्रों में पिछले दिनो आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से दिन और रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से आने वाले कुछ दिनों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बारिश और ओलावृष्टि से लखनऊ में दिन का तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। 

Weather Forecast 
बता दें कि बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.02 डिग्री कम है। यह तापमान फरवरी माह के औसत अधिकतम तापमान (26.2 डिग्री सेल्सियस) के लगभग बराबर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे तक 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को आए आंधी-तूफान का कारण जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का संयुक्त प्रभाव था। 

Rain Alert in Up 
हालांकि, अब ये दोनों सिस्टम कमजोर पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा और दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक 10.6 मिमी वर्षा रिकॉडर् की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार बने हुए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!