पत्नी, प्रेमी और दोस्त… मिलकर रची खौफनाक साजिश, सोते पति को उतारा मौत के घाट!

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Mar, 2026 05:44 PM

wife lover and friend together hatched a horrific plot killing the sleeping h

प्यार अंधा होता है पर कलयुग में प्यार इतना अंधा हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं होगा। अमरोहा में ऐसे ही कलयुगी प्यार का चौंकाने वाला सामने आया है जिसने सभी को हिला कर रख दिया है। दरअसल, जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलौती गांव में एक महिला ने अपने...

अमरोहा: प्यार अंधा होता है पर कलयुग में प्यार इतना अंधा हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं होगा। अमरोहा में ऐसे ही कलयुगी प्यार का चौंकाने वाला सामने आया है जिसने सभी को हिला कर रख दिया है। दरअसल, जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलौती गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पांच साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला रूही का अपनी बहन के देवर फरमान के साथ पिछले करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। पति मेहराज इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई।

खाने में नशीली दवा देकर किया बेहोश
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन पत्नी ने अपने पति मेहराज को शाम के खाने में नशीली गोलियां मिलाकर खिला दीं। जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद रस्सी से बाध कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पहले महिला ने अपने प्रेमी फरमान और उसके दोस्त अदनान को घर बुलाया। तीनों ने मिलकर मेहराज के पैर रस्सी से बांधे और चाकुओं से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या के बाद लाश के पास ही सो गई पत्नी
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को चारपाई पर छोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि पत्नी उसी चारपाई के पास सोती रही, ताकि किसी को शक न हो।

 पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पत्नी रूही, उसके प्रेमी फरमान और दोस्त अदनान को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से दो चाकू और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!