Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Apr, 2026 12:19 PM

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पत्नी की विदाई कराने आये दामाद की रविवार को उसके ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ....
सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पत्नी की विदाई कराने आये दामाद की रविवार को उसके ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी रायपुर अविनाश कुमार ने बताया कि बिहार के भभुआ जनपद अंतर्गत थाना अधौरा निवासी सुनील कुमार पासवान (36) परसवनिया गांव में अपनी पत्नी की विदाई कराने आया था। लेकिन ससुराल वालों ने विदाई करने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों का कहना था कि सुनील अपनी पत्नी को मारता पीटता है।
दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज ससुराल वालों ने सुनील की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें : बारातियों की बस को कटर ने मारी जोरदार टक्कर, बस का पिछला हिस्सा गायब, 2 की मौत, 6 से अधिक बुरी तरह घायल
बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बदायूं-दिल्ली मार्ग पर बारातियों को ले जा रही एक निजी बस को गेहूं काटने वाली मशीन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्री अपनी सीट समेत सड़क पर गिर गए। बस उसहैत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात से मुजरिया के कोल्हई गांव बारात लेकर जा रही थी ... पढ़ें पूरी खबर ...