Ghaziabad: दावत या मौत का डर? जिस बकरे का मीट खाया उसे पागल कुत्ते ने था काटा, अस्पताल भागा पूरा परिवार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Apr, 2026 12:43 PM

ghaziabad news the goat whose meat was eaten had been bitten by a mad dog

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक परिवार के लिए बकरे की दावत जी का जंजाल बन गई है। इंदिरापुरम के कनावनी गांव में रहने वाले एक सुरक्षाकर्मी का परिवार इस समय रेबीज के खौफ में जी रहा है। वजह यह है कि जिस बकरे का मांस उन्होंने बड़े...

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक परिवार के लिए बकरे की दावत जी का जंजाल बन गई है। इंदिरापुरम के कनावनी गांव में रहने वाले एक सुरक्षाकर्मी का परिवार इस समय रेबीज के खौफ में जी रहा है। वजह यह है कि जिस बकरे का मांस उन्होंने बड़े चाव से खाया था, बाद में पता चला कि उस बकरे को एक पागल कुत्ते ने काटा था और वह कुत्ता अब मर चुका है।

मध्य प्रदेश से आई एक फोन कॉल और उड़ गई नींद
सुरक्षाकर्मी (सिक्योरिटी गार्ड) अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश स्थित अपने गांव गया था। वहां बुधवार को पूरे परिवार ने मिलकर बकरे का मटन बनाया और सबने साथ बैठकर खाया। खाना खाने के बाद परिवार खुशी-खुशी गाजियाबाद लौट आया। लेकिन बुधवार शाम को जब एमपी से एक रिश्तेदार का फोन आया, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। फोन पर बताया गया कि जिस बकरे को काटकर खाया गया है, उसे कुछ समय पहले एक कुत्ते ने काट लिया था और अब वह कुत्ता मर चुका है।

पूरी रात आंखों में कटी, सुबह पहुंचे अस्पताल
यह खबर सुनते ही पूरा परिवार दहशत में आ गया। हर सदस्य को बस यही डर सताने लगा कि कहीं उन्हें रेबीज न हो जाए। डर के मारे पूरी रात कोई सो नहीं सका। गुरुवार सुबह होते ही परिवार के सभी 7 सदस्य (जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं) भागते हुए गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से गिड़गिड़ाकर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने की मांग की।

डॉक्टरों ने समझाया, पर नहीं माना परिवार
एंटी-रेबीज के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन प्रियदर्शी ने परिवार को करीब एक घंटे तक समझाया। डॉक्टरों का कहना था कि पका हुआ मांस खाने से रेबीज फैलने की संभावना न के बराबर होती है। हालांकि, परिवार इतना डरा हुआ था कि वे बिना वैक्सीन लगवाए जाने को तैयार नहीं थे। अंत में, एहतियात के तौर पर परिवार के सभी सात सदस्यों को इंजेक्शन लगाए गए।

सस्ते मटन का सौदा पड़ा महंगा
जांच में यह भी सामने आया है कि बकरा बेचने वाले ने बहुत कम कीमत पर वह बकरा दे दिया था, जिससे अब परिवार का शक और गहरा हो गया है। परिवार के दो सदस्यों ने पेट दर्द की शिकायत भी की है, जिसकी जांच शुक्रवार को की जाएगी। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है और संयम बरतने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!